उत्तर प्रदेश

फर्जी अंक तालिका लगाकर मदरसे में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी ली अब धरे गए…

ब्यूरो रिपोर्ट

बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परवीन पर फर्जी मार्कशीट के आधार पर मदरसे में सहायक शिक्षक की नौकरी करने का आरोप है। परवीन के पति रियाज वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। पुलिस रियाज को मुख्तार अंसारी का करीबी मानती है।

गाजीपुर: बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की पत्नी निकहत परवीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि निकहत परवीन ने फर्जी अंकपत्र लगाकर मदरसे में सहायक अध्यापिका की नौकरी हासिल की थी। वो लंबे समय से इस पद पर रहते हुए वेतन ले रही थीं। परवीन पूर्व में खुद नगर पंचायत अध्यक्ष रही हैं। इस गिरफ्तारी को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की।

एसपी सिंह ने बताया कि निकहत परवीन वर्तमान में बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष रियाज अहमद की पत्नी है। निकहत खुद पूर्व में नगर पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर वह मदरसे में सहायक शिक्षक की नौकरी कर रही थीं। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जांच में उसके अंक पत्र को फर्जी पाया गया है। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से फर्जी अंक पत्र के आधार पर गलत तरीके से नौकरी करने सहित अन्य धाराओं में निकहत पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी मुकदमे को लेकर निकहत की गिरफ्तारी हुई है।

मुख्तार अंसारी के करीबी रिश्तेदार

एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक निकहत की फर्जी नौकरी को लेकर जांच जारी है। इस मामले में किसी अन्य को भी दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिंह ने ये भी बताया कि निकहत के पति रियाज के IS-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी से करीबी रिश्तेदार हैं। इस पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

Rishi Tyagi

हमारा न्यूज़ चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें 9458745571

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!