राष्ट्र के चौथे स्तंभ को बचाए रखें ग्रामीण पत्रकार: सीडीओ रणविजय सिंह

राष्ट्र के चौथे स्तंभ को बचाए रखें ग्रामीण पत्रकार: रणविजय सिंह
-ग्रामीण पत्रकारों का जनपद राज्यों एवं देश में है महत्वपूर्ण स्थान
बिजनौर। बुधवार को विकास भवन बिजनौर के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39 सी पुण्य तिथि पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने मौजूद पत्रकारों का मार दर्शन करते हुए कहा कि वास्तव में राष्ट्र के चौथे स्तंभ के सर्वांगीण विकास में ग्रामीण पत्रकारों की अहम भूमिका है। जिसे जिंदा रखने के लिए ग्रामीण पत्रकारों को बचाए रखना बेहद जरूरी है।
उनका कहना था कि पत्रकार टोर्च की रोशनी की तरह होता है यदि टोर्च की रोशनी कलम के जरिए सत्यता के अनुरूप समाज और प्रशासन को दी जाए तो समस्या से जुड़े लोगों का भला हो सकेगा। पत्रकार विकास विभाग में भी से की भूमिका में होते हैं पुलिस प्रशासन पर पत्रकारों का साथ चोली दामन की तरह होता है। ग्रामीण पत्रकारों को कलम के माध्यम से प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराना चाहिए ताकि सही बात से प्रशासन को दिशा मिल सके। उनका कहना था कि ग्रामीण पत्रकार समाज जनपद राज्य एवं देश के सर्वांगीण विकास में एवं भूमिका निभा रहे हैं जो बहस प्रश्न से हैं उन्होंने पत्रकारों से राष्ट्र को 2047 में विकसित बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने का जोरदार आह्वान किया।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार/ साहित्यकार डॉ पंकज भारद्वाज ने कहा कि भले ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन ग्रामीण पत्रकारों ने उनकी लोग को बुझने नहीं दिया बल्कि अखंड ज्योति जलाकर आगे बढ़ रहे हैं। स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल हम सभी के प्रतिबिंब हैं। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का 65% भाग ग्रामीण अंचल में बस है वास्तव में ग्रामीण पत्रकार खबरों का स्रोत है जो अपनी विशेष भूमिका निभाकर जनहित में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से सत्यता को परख कर ही खबर प्रकाशित करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया पत्रकार को कलम चलाते समय सत्य निष्ठा एवं निष्पक्षता का ध्यान रखना चाहिए।
तहसीलदार बिजनौर ने बताया कि वास्तव में आज पत्रकारिता का स्वरूप बदला है। पत्रकारों को प्रिंट मीडिया से सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कब, क्यों और कैसे? इन तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इन तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पत्रकारों से जनहितकारी पत्रकारिता करने पर विशेष जोर दिया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ नरेश पाल सिंह ने संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के कृतित्व और चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि 1982 में लगाया गया यह पौधा अब बट वृक्ष बन गया है। जो उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह तथा अब तक देश के 11 प्रांतों में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के कुशल नेतृत्व में पकड़ बना चुका है।
ग्रामीण पत्रकार संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है।
कार्यक्रम को जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी देवी, संगठन के जिला संरक्षक नरेश भास्कर, जिला अध्यक्ष मा० जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री डॉक्टर आलम फरीदी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंचासीन सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अवनीश शर्मा, ब्रजेश चंद शर्मा, डा० राहुल चौधरी, डॉक्टर आलम फरीदी, भोनेंद्र शर्मा, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, फिरोज आलम, कौशल शर्मा, नीरज शर्मा, कमल सिंह, इंदर सिंह चौहान, ऋषि त्यागी, शेर सिंह, नसीम सैफी, विजेंद्र शर्मा, मन्नान सैफी, धर्मवीर सिंह, मूलचंद चौधरी, अतुल गांधी, पवन चौधरी, नरेश फौजी, रामरतन, मनोज शर्मा, परम सिंह सहित सैकड़ो पत्रकारों की मौजूदगी रही।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मास्टर जितेंद्र सिंह तथा संचालन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर भानु प्रकाश वर्मा ने किया।
—




