प्राचीन कुएं को कब्जे से मुक्त कराने की पहल, थाना अध्यक्ष सुनील सहरावत ने मौके पर पहुंचकर दी चेतावनी
रिपोर्ट सौरभ कुमार बिजनौर

प्राचीन कुएं को कब्जे से मुक्त कराने की पहल, थाना अध्यक्ष सुनील सहरावत ने मौके पर पहुंचकर दी चेतावनी
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र में कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर स्थित एक प्राचीन कुएं को लेकर महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। थाना अध्यक्ष सुनील सहरावत ने स्वयं मौके पर पहुंचकर प्राचीन कुएं को तलाश किया और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
बताया गया कि कुएं के आसपास कब्जा होने की स्थिति को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने संबंधित कब्जाधारियों को कुआं तत्काल खाली करने की स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं प्राचीन धरोहरों पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
थाना अध्यक्ष की इस पहल के बाद मौके पर हलचल मच गई और कब्जाधारियों को कुएं की जगह तत्काल खाली करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने भी प्राचीन कुएं की पहचान और उसे सुरक्षित रखने की पहल का स्वागत किया।
विश्व हिंदू राष्ट्र सेना, प्रदेश प्रभारी ऋषि त्यागी ने थाना अध्यक्ष सुनील सहरावत की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों को सुरक्षित रखना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्राचीन कुएं को भविष्य में सुरक्षित रखते हुए उसके संरक्षण की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।




