विकास कार्यों में मिसाल बनी ग्राम पंचायत पित्तनहेड़ी जिया — ग्राम प्रधान अनीस अहमद की हर ओर प्रशंसा
रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

📰 उत्तराखंड अभी तक न्यूज़
📍 ब्लॉक कोतवाली, जनपद बिजनौर
🌟 विकास कार्यों में मिसाल बनी ग्राम पंचायत पित्तनहेड़ी जिया — ग्राम प्रधान अनीस अहमद की हर ओर प्रशंसा
ब्लॉक कोतवाली की ग्राम पंचायत पित्तनहेड़ी जिया इन दिनों विकास कार्यों को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्राम प्रधान अनीस अहमद द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की ग्रामीण खुलकर सराहना कर रहे हैं। पंचायत में साफ-सफाई, सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा और जनहित के कई कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे गांव की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान अनीस अहमद लगातार गांव के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। पंचायत में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने के कारण पित्तनहेड़ी जिया आज ब्लॉक कोतवाली की नंबर-1 ग्राम पंचायत के रूप में पहचान बना रही है।
गांव के बुजुर्गों और युवाओं का कहना है कि लंबे समय बाद पंचायत में इतने बेहतर विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रधान अनीस अहमद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार विकास कार्य चलते रहे तो पंचायत पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
📸 संवाददाता रिपोर्ट




