उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करती रही… भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा

रिपोर्ट सौरभ त्यागी

कोतवाली देहात। नगीना विधानसभा के भाजपा के महेश्वरी मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के लगातार अपमान करने का आरोप लगाते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चला रही है इसके तहत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष और संविधान निर्माण व उनके योगदान को जनता तक पहुंचा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को नजर अंदाज कांग्रेस पार्टी ने किया है  उनके योगदान को कांग्रेस ने सही से सम्मान नहीं दिया गया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  को भारत रत्न भी देने से मना किया था जबकि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को यह उपाधि जीवित रहते ही दे दी गई थी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के लोग संविधान को लेकर भाजपा पर गलत आरोप लगाते रहते हैं और भोली भाली जनता को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि संविधान खतरे में है जबकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भारतीय संविधान के समक्ष अपना सिर झुकाकर शपथ लेने का काम किया है और संविधान में जो दलितों पिछड़ों को जो दर्जा दिया गया है उसको लेकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार काम कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि संविधान का आधार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा किया गया था और आज भी वही संविधान देश को सशक्त बना रहा है मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य है कि संविधान गौरव अभियान के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके दृष्टिकोण को आम जनता तक पहुंचना है और उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब ने हर एक नागरिक को समान अधिकार देने की बात की थी जबकि कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था। सुभाष शर्मा ने बताया कि महेश्वरी मंडल के अंतर्गत जितने भी गांव आते हैं उनमें संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा पार्टी के सभी पदाधिकारी प्रत्येक गांव में जा जाकर बाबा अंबेडकर के द्वारा बताए गए सभी समान अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!