उत्तर प्रदेश

तीन दिन पूर्व हुई भैंस चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट जीवन वर्मा कोतवाली देहात

 

कोतवाली देहात: गांव इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला निवासी जलालुद्दीन पुत्र मुर्तजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार को चोर घर में बंधी उसकी दो भैंस चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान सुभान उर्फ भूरा पुत्र उस्मान, नीटू पुत्र जगदीश तथा इस्तकार उर्फ टाइगर पुत्र हनीफ निवासी गांव भनेड़ा, थाना कीरतपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जलालुद्दीन की पशुशाला से चोरी की गई दोनों भैंसें भी बरामद कर लीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। चोरी की भैंसें बरामद होने पर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। एसपी केके विश्नोई ने बताया कि तीन दिन पहले इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला निवासी एक पीड़ित ने भैंस चोरी की तहरीर दी थी। कोतवाली देहात पुलिस गाड़ी का नंबर ट्रेस करते हुए 75 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद बिजनौर पुलिस जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र से भैंस बरामद कर ली, भैंस पीड़ित को सौंप दी गई। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!