धूमधाम से मनाया गया हिंदू रक्षा दल का स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का जन्मदिन
रिपोर्ट जीवन बिजनौर

बिजनौर। हिंदू रक्षा दल के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद बिजनौर से हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी, जिला उपाध्यक्ष विवेक राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा तथा हिंदू समाज के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके अगले दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जनपद बिजनौर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस दोनों ही महत्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हिंदू रक्षा दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।




