उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर थाना परिसर में दिखी भाई-बहन की अनूठी मिसाल, महिला पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों को बांधी राखी

कोतवाली देहात। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, शाखा—कोतवाली देहात की ओर से थाना परिसर में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अनूठी मिसाल पेश की।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर राखी बांधते ही थाना परिसर में आत्मीयता और भाईचारे का माहौल बन गया। व्यापारियों ने भी महिला पुलिसकर्मियों को बहनों के रूप में सम्मान देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुनील सेहरावत एवं दरोगा रमेश गिरी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार बिश्नोई, सत्यकाम बिश्नोई, जीवन वर्मा, नसीम समसी, शाहरुख मलिक, युसूफ, सचिन बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, शुभम जैन सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने पुलिस और व्यापारी समाज के बीच आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश दिया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।

व्यापार मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि पुलिस और व्यापारी समाज के बीच प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे की यह भावना सदैव बनी रहे।

रिपोर्ट जीवन ब्लॉक प्रभारी कोतवाली, बिजनौर

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!