उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार; दो फरार

रिपोर्ट जीवन कोतवाली देहात

मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार; दो फरार

कोतवाली देहात। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के एक आरोपी आसिफ पुत्र रशीद को पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से उसकी पत्नी आसमा और बुंदू की पत्नी जुनेदा को भी गिरफ्तार किया, जबकि नौशाद उर्फ कल्लू और नदीम पुत्र बुंदू मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर अकबराबाद के उत्तर दिशा में कब्रिस्तान के पास गांगन नदी की ओर गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आसिफ के दाएं पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी नगीना भेजा गया।

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब दो कुंतल गोमांस, पशु के पैर, काले रंग की खाल, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस तथा पशु काटने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वे रात के समय आवारा गोवंशीय पशुओं को जंगल में ले जाकर उनका वध करते और मांस बेचते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

रिपोर्टर जीवन कोतवाली देहात जनपद बिजनौर

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!