उत्तर प्रदेश

मासिक मंडल बैठक में गूंजा संगठन की मजबूती का संदेश, प्रधानमंत्री जन्मदिवस कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

रिपोर्ट जीवन वर्मा कोतवाली देहात

मासिक मंडल बैठक में गूंजा संगठन की मजबूती का संदेश, प्रधानमंत्री जन्मदिवस कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

 

महेश्वरी मंडल के हसनअलीपुर भोगन में आयोजित हुई भाजपा की महत्वपूर्ण मासिक मंडल बैठक

 

कोतवाली देहात। महेश्वरी मंडल के हसनअलीपुर भोगन में मंडल मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी चंद्रपाल सिंह के यहां भाजपा की मासिक मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी बलराज त्यागी , मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथि बलराज त्यागी जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय के साथ जुटने का आह्वान किया।

 

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा जी ने की तथा संचालन ऋषि त्यागी जी द्वारा किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक चौधरी भूरे सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष विनीत चौधरी, रॉबिन चौधरी, सतीश कुमार त्यागी, मंडल मंत्री अरविंद कुमार सहित मंडल कमेटी के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, सोनू सैनी ,शक्ति केंद्र संयोजक, एवं बड़ी संख्या में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!