उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

 

नगीना, बिजनौर। थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम अब्दीपुर उर्फ आजमपुर परमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में कार्यरत एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा थाना नगीना में शिकायती पत्र देकर बताया गया था कि प्राथमिक विद्यालय से बैटरी, गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी कैमरे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम अब्दीपुर उर्फ आजमपुर परमा निवासी योगेश, कपिल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

सूत्रों के अनुसार इस चोरी की घटना में कुल छह लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जैसी सार्वजनिक संपत्ति में चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शेष आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी तथा विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

 

थाना नगीना पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट नगीना

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!