उत्तर प्रदेश

जहरीली कोल्ड ड्रिंक का कहर!

चार लोगों की हालत बिगड़ी, फूड विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

 

जहरीली कोल्ड ड्रिंक का कहर!

चार लोगों की हालत बिगड़ी, फूड विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

कोतवाली देहात/नहटौर, बिजनौर: जनपद बिजनौर में कथित मिलावटी और संदिग्ध कोल्ड ड्रिंक ने चार लोगों की जान पर बन आई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों को आनन-फानन में पीएचसी कोतवाली देहात में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बिजनौर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा निवासी रियाजुद्दीन अपनी पत्नी शबाना, गुलनाज और इस्लामुद्दीन के साथ कस्बे की हरिजन कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को सभी ने बाजार से खरीदी गई माजा कोल्ड ड्रिंक पी थी। ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद चारों को उल्टी-दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक, नकली मावे और मिलावटी खाद्य पदार्थों का खुलेआम कारोबार चल रहा है, लेकिन फूड विभाग आंखें मूंदे बैठा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फूड इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से जहरीले खाद्य पदार्थों का धंधा फल-फूल रहा है और प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बिक रही कोल्ड ड्रिंक और खाद्य सामग्री की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बड़ा सवाल

आखिर बाजार में एक्सपायर और संदिग्ध कोल्ड ड्रिंक कैसे बिक रही है?

फूड विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा?

क्या किसी बड़े संरक्षण में चल रहा है मिलावटी सामान का खेल?

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ इस पूरे मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर नजर बनाए हुए है।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!