पति बना सौदागर! महिला को दोस्तों के हवाले करने का सनसनीखेज आरोप
दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और सौदेबाजी का खुलासा, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पति बना सौदागर! महिला को दोस्तों के हवाले करने का सनसनीखेज आरोप
दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और सौदेबाजी का खुलासा, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
✍️ सौरभ कुमार संवाददाता
कोतवाली देहात। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर पैसों के लालच में दोस्तों से दुष्कर्म कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार लगभग दो वर्ष पूर्व उसका निकाह जाहिद नामक युवक से हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पैसों के लालच में अपने दोस्तों आसिफ, सरफराज, जावेद और नौशाद को उसके साथ जबरन संबंध बनाने की खुली छूट दे दी। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो तक बनाई गई।
महिला ने आरोप लगाया कि करीब आठ दिन पहले उसका पति उसे देहरादून भेजकर एक अन्य युवक राहुल के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे डराया-धमकाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी चर्चा का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




