सर्वाइकल कैंसर पर बड़ा प्रहार, एपीवी वैक्सीन अभियान को मिली रफ्तार
कोतवाली देहात में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किशोरियों के टीकाकरण को लेकर बनी विशेष रणनीति

सर्वाइकल कैंसर पर बड़ा प्रहार, एपीवी वैक्सीन अभियान को मिली रफ्तार
कोतवाली देहात में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किशोरियों के टीकाकरण को लेकर बनी विशेष रणनीति
✍️ सौरभ कुमार संवाददाता
कोतवाली देहात। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में एपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की प्रत्येक किशोरी तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षा मिल सके।
बैठक में टीकाकरण माइक्रो प्लान, एपीवी वैक्सीन समीक्षा और टीडी अभियान की गहन समीक्षा की गई। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कम टीकाकरण वाले इलाकों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी पात्र किशोरी को वैक्सीन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
समीक्षा बैठक में ब्लॉक स्तर के सभी एएनएम, एलएचवी, बीपीएम, बीसीपीएम और एआरओ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर संपर्क बढ़ाने, जागरूकता अभियान तेज करने और अभिभावकों को एपीवी वैक्सीन के लाभ समझाने का निर्णय लिया।
इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी केपी सिंह, अमित सिंह, गावी प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला अर्बन कोऑर्डिनेटर नितिन गोड़, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल दिवाकर, बीपीएम हर्षित कुमार बिनौडी, एआरओ अमन बंसल और बीसीपीएम खुशीराम आलम सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।




