उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा में रवि कुमार प्रजापति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा में रवि कुमार प्रजापति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता

 

कोतवाली देहात । राष्ट्रीय प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्सेपुर निवासी रवि कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पूर्व रवि कुमार प्रजापति जनपद बिजनौर इकाई में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रवि कुमार प्रजापति लंबे समय से समाज और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, मेहनत और समाज हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रवि कुमार प्रजापति उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और प्रजापति समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे।

रवि कुमार प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही समाज के लोगों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर रविंद्र सिंह प्रजापति, रोहताश सिंह प्रजापति, धर्म देव प्रजापति, छोटे सिंह प्रजापति, शंकर सिंह प्रजापति, गौतम कुमार प्रजापति, केशव कुमार, राजू कुमार, रणजीत सिंह प्रजापति, पंकज दक्ष, रणवीर सिंह प्रजापति, वासु कुमार, अनुज कुमार, डॉ अशोक कुमार, आकाश कुमार, गोतम प्रजापति, एडवोकेट अंकित प्रजापति, बदरी प्रसाद प्रजापति, कैलाश प्रजापति, मदन प्रजापति एवं टीकम प्रजापति सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समाज के लोगों का कहना है कि रवि कुमार प्रजापति के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज हित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!