Blog

ग्राम भोगपुर थाना बड़ापुर के जंगलों में अवैध कच्ची शराब निर्माण की भट्टी व शराब बनाने के उपकरणों को आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त दविश देकर लहान नष्ट किया गया।

पत्रकार सौरभ त्यागी

जनपद बिजनौर में जिला आबकारी अधिकारी श्री आर बी सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत से आबकारी विभाग एक्शन मोड मे। लगातार अवैध शराब के तस्करों पर कसा जा रहा शिकंजा।

हाल ही में श्री आरबी सिंह द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, बिजनौर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत से जनपद बिजनौर में अबैध शराब तस्करों पर विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज आबकारी निरीक्षक श्री देवेश कुमार सोती, आबकारी निरीक्षक बिजनौर सिपाही क्षेत्र पांच,नगीना दिनांक 23.7.26 को ग्राम भोगपुर थाना बड़ापुर के जंगलों में अवैध कच्ची शराब निर्माण की भट्टी व शराब बनाने के उपकरणों को आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त दविश देकर
लहान नष्ट किया गया। मौके पर बरामद लगभग 1000 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया भविष्य में भी आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री आदि में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में निहित प्राविधानानुसार कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में अवैध शराब के निर्माण के रोकथाम हेतु अभियान ऐसे ही चलता रहेगा।
आबकारी विभाग की विगत दिनों से लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई शराब के तस्करों के लिए स्पष्ट चेतावनी है कि समय रहते सुधर जाए वरना आबकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी दिशा में बक्शा नहीं जाएगा।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!