उत्तर प्रदेश

एक पेड़ माँ के नाम: ग्राम पंचायत इस्लामाबाद में 10 हजार पौधारोपण अभियान का भव्य शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रिपोर्ट सौरभ त्यागी

बिजनौर। विकासखंड कोतवाली की ग्राम पंचायत इस्लामाबाद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 10,000 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में नगीना तहसील के एसडीएम, तहसीलदार नगीना, खंड विकास अधिकारी ज्योति रानी, ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत, उनके पति विकास राजपूत, ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने में ग्राम पंचायत अधिकारी मिथुन कुमार की मेहनत, लगन और सतत निगरानी की सराहना की जा रही है। उन्होंने बताया कि पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि हर पौधे को जीवित रखना और वर्षों तक उसकी नियमित देखभाल करना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। पौधों की सुरक्षा, सिंचाई, साफ-सफाई और संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक पौधे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें।

 

खंड विकास अधिकारी ज्योति रानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अभियान है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि विकासखंड कोतवाली का प्रत्येक परिवार अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले।

 

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर समयबद्ध तरीके से पौधारोपण सुनिश्चित कराया। उनका कहना था कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को जीवित रखने का संकल्प ले ले, तो क्षेत्र को हराभरा बनाने का सपना शीघ्र ही साकार हो जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का वचन दिया। ग्राम पंचायत इस्लामाबाद का यह अभियान अब पूरे विकासखंड कोतवाली के लिए प्रेरणा का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!