उत्तर प्रदेश

कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश वध गिरोह के 5 और आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस व ₹6,200 नकद बरामद

कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश वध गिरोह के 5 और आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस व ₹6,200 नकद बरामद

 

बिजनौर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गोवंश वध के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, गोवंशीय मांस की बिक्री से प्राप्त ₹6,200 की नकदी तथा एक कांटा और दो किलो का बाट बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को ग्राम फरीदपुर निजाम उर्फ निजामपुर के जंगल में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर थाना कोतवाली देहात में मु.अ.सं. 163/2026 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

 

इस मामले में पहले ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी अब्दुल सलाम उर्फ काले तथा मुरस्सलीन को पशु वध के उपकरण और अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया जा चुका था।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान करते हुए 11 जुलाई 2026 को महफूज, अमजद, बबलू, रईसुद्दीन और फहीम उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी गोवंशीय मांस की बिक्री से प्राप्त होना बताई गई है।

 

कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में गोवध के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!