उत्तर प्रदेश

भाजपा महेश्वरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

भाजपा महेश्वरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

 

कोतवाली देहात। भारतीय जनता पार्टी महेश्वरी मंडल की मासिक बैठक कोतवाली ब्लॉक सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री एवं महेश्वरी मंडल प्रभारी बलराज त्यागी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी ताकत बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। उन्होंने मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विनीत चौधरी, रॉबिन चौधरी, अनिल वाल्मीकि, नरपाल सैनी एवं सतीश त्यागी, मंडल मंत्री डॉ. नेहा त्यागी एवं अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री धर्मवीर सिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष अनिल बिश्नोई, सोनू सैनी, जोगेंद्र सिंह, अंकित खोकर, अनिल जाट, राजकुमार सहित अनेक शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा के पक्ष में जोशीले नारों के साथ हुआ। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!