ब्राह्मण समाज की एकजुटता और संगठन पर जोर, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

ब्राह्मण समाज की एकजुटता और संगठन पर जोर, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
बिजनौर।
आज जनपद बिजनौर में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सामाजिक एकता, संगठन और जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरी। बैठक का आयोजन स्थानीय निवास स्थान पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उनके आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित अंशुल कौशिक ने की, जबकि संचालन विवेक मिश्रा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि श्री पप्पू भरतौल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, आपसी विघटन और सामाजिक कमजोरियों पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार और संगठन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दिशा देने में अग्रणी रहा है, इसलिए वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता, संस्कृति संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर विशेष बल दिया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा , कल्याण दत्त शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान अनुज शर्मा रोशनपुर, एम.के. शर्मा कोतवाली देहात, विकास शर्मा, कपिल कुमार शर्मा, अनुज कौशिक, रोहित वशिष्ठ, अंकित पाठक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं ब्राह्मण समाज के सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक हितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार की बैठकों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




