उत्तर प्रदेश

टीबी मुक्त अभियान के तहत पित्तनहेड़ी जिया में लगाया गया चेस्ट स्क्रीनिंग कैंप

रिपोर्ट सौरभ त्यागी

टीबी मुक्त अभियान के तहत पित्तनहेड़ी जिया में लगाया गया चेस्ट स्क्रीनिंग कैंप

 

कोतवाली देहात। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार टीवी अस्पताल बिजनौर द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से कोतवाली देहात ब्लॉक के ग्राम पित्तनहेड़ी जिया में “100 डायल चेस्ट स्क्रीनिंग कैंप” का आयोजन किया गया।

 

कैंप में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों द्वारा लोगों को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना एवं कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। साथ ही समय पर जांच एवं उपचार कराने का संदेश दिया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि सरकार का लक्ष्य जनपद को टीबी मुक्त बनाना है, जिसके लिए गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं ताकि मरीजों की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।

इस अवसर पर डॉक्टर एपी रावत, विनोद कुमार, ज्ञानेश्वर शर्मा, सीएचओ प्रयाग शर्मा, अनिल एसटीएस, आशा शरीफ, जेहरा अनवरी, ग्राम प्रधान अनीस अहमद , विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना के जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी, ब्लॉक मंत्री आशीष शर्मा, बंटी सैनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कैंप लगातार आयोजित किए जाने की मांग की।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!