उत्तर प्रदेश

विधायक ओम कुमार, के प्रयास से कोतवाली देहात थाने के अंतर्गत महेश्वरी जट में पुलिस चौकी का फीता काट कर शिलान्यास किया गया

रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

 

कोतवाली देहात ! क्षेत्र में अपराध व असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र की जनता की मांग पर विधायक ओम कुमार, के प्रयास कोतवाली देहात थाने के गांव महेश्वरी जट में पुलिस चौकी खोली गई, 

जिसका उद्घाटन मंत्र उच्चारण के पश्चात नहटोर के भाजपा विधायक ओम कुमार एवं नगीना सीओ, अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 इस अवसर पर भाजपा विधायक ओम कुमार ने कहा की सुरक्षा की दृष्टि से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली देहात थाने के अंतर्गत महेश्वरी जट गांव में पुलिस चौकी खोलकर सरकार ने क्षेत्र के शांतिप्रिय जनता को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य किया है ।उन्होंने चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार से हर संभव जनता को न्याय दिलाने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया।

थाना अध्यक्ष प्रवेज कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के महेश्वरी मंडल के मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला सहसंयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ रवि प्रजापति, चौधरी भूरे सिंह जिला सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, शिव कुमार कश्यप जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, मंडल महामंत्री टीकम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनीत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रोबिन चौधरी, मंडल मंत्री अनिल चौधरी, हिन्दू ऋषि त्यागी, महिपाल प्रधान, पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश भगत जी ,शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र कश्यप, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान लालपुर, ग्राम प्रधान मुस्सेपुर, मदन चौधरी ग्राम प्रधान जगन्नाथपुर, बूथ अध्यक्ष अरुण कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक वरूण प्रजापति,आदि काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!