उत्तर प्रदेश

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, कोतवाली पंचायत में कूड़ा निस्तारण का विशेष अभियान

रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

 

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, कोतवाली पंचायत में कूड़ा निस्तारण का विशेष अभियान

कोतवाली देहात। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार विकासखंड कोतवाली की ग्राम पंचायत कोतवाली में प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत एवं पॉलीथीन उन्मूलन अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत सचिव निर्दोष कुमार के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में फैले कचरे, बोदरे एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर निर्धारित कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत को पॉलीथीन एवं प्लास्टिक कचरे से मुक्त कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। पंचायत कर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने गांव के विभिन्न मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर सफाई कर प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया।

ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का उपयोग बंद करें तथा कपड़े एवं जूट के थैलों का प्रयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित सफाई एवं पॉलीथीन मुक्त अभियान से गांव की सुंदरता बढ़ेगी, जलभराव की समस्या कम होगी तथा पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। पंचायत द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!