उत्तर प्रदेश

पनीर में कड़वापन की शिकायत पर अमन डेयरी में हड़कंप! खाद्य विभाग ने भरे सैंपल, जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

रिपोर्ट सौरभ कुमार बिजनौर

कोतवाली देहात। अमन डेयरी से खरीदे गए पनीर में कड़वापन मिलने की शिकायत के बाद सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने डेयरी पर पहुंचकर पनीर के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा एवं नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए।

बताया गया कि हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी ने अमन डेयरी से पनीर खरीदा था। पनीर में कड़वापन महसूस होने पर उन्होंने खाद्य विभाग से शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम मौके पर पहुंची और पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की।

लोगों की सेहत से खिलवाड़ की शिकायतों पर प्रशासन सख्त हो

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सीधे आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। ऐसे में यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आती है तो मामला बेहद गंभीर हो जाता है। लोगों का कहना है कि पनीर अथवा अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले किसी भी कारोबारी को उपभोक्ताओं की जिंदगी और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

क्षेत्र में संचालित होने वाली सभी पनीर डेयरियों एवं पनीर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर नमूने लिए जाने चाहिए, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच होती रहे और मिलावट की किसी भी संभावना पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

सैंपल फेल हुआ तो हो सख्त कार्रवाई

अब अमन डेयरी से लिए गए पनीर के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट का इंतजार है। यदि जांच में नमूना खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता या किसी प्रकार की मिलावट/गुणवत्ता संबंधी अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खाद्य विभाग से मांग की है कि सिर्फ शिकायत मिलने पर ही नहीं, बल्कि नियमित अभियान चलाकर क्षेत्र की पनीर डेयरियों और दुकानों से नमूने लिए जाएं। नमूने फेल पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों में कानून का भय रहे।

फिलहाल अमन डेयरी से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट ही तय करेगी कि पनीर निर्धारित खाद्य मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!