भाजपा संगठन ने शक्ति केंद्रों का किया पुनः निरीक्षण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
रिपोर्ट सौरभ त्यागी

📰 उत्तराखंड अभी तक न्यूज़
📅 शनिवार, 09 मई 2026
📍 कोतवाली देहात, बिजनौर
🔶 भाजपा संगठन ने शक्ति केंद्रों का किया पुनः निरीक्षण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
कोतवाली देहात क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत नगीना विधानसभा के भाजपा मंडल माहेश्वरी द्वारा शक्ति केंद्र करौंदा चौधर एवं शक्ति केंद्र कोतवाली देहात के समस्त बूथ अध्यक्षों और समिति पदाधिकारियों के साथ पुनः निरीक्षण एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए सभी बूथ समितियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीरज विश्नोई, मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार त्यागी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौधरी, मंडल मीडिया प्रभारी ऋषि त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष विनीत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रॉबिन चौधरी तथा भाजपा कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🔴 भाजपा संगठन अब बूथ स्तर पर पूरी ताकत के साथ सक्रिय दिखाई दे रहा है, जिससे आगामी राजनीतिक माहौल भी गरमाने लगा है।




