डीपीआरओ कुंवर प्रीतम सिंह की सख्ती से पंचायत विभाग में बढ़ी हलचल
ग्राम पंचायत सचिवों में मचा हड़कंप, पुराने मामलों की फाइलें खंगालने की चर्चा तेज
उत्तराखंड अभी तक न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट बिजनौर
शनिवार | 09 मई 2026
डीपीआरओ कुंवर प्रीतम सिंह की सख्ती से पंचायत विभाग में बढ़ी हलचल
ग्राम पंचायत सचिवों में मचा हड़कंप, पुराने मामलों की फाइलें खंगालने की चर्चा तेज
जनपद बिजनौर में नए जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार प्रीतम सिंह के कार्यभार संभालते ही पंचायत विभाग में हलचल तेज बताई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों में वर्षों से लंबित विकास कार्यों, भुगतान प्रक्रियाओं और रिकॉर्ड की जांच को लेकर अंदरखाने चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बताया जा रहा है कि कई ग्राम पंचायत सचिव अब पुराने अभिलेख, निर्माण कार्यों के दस्तावेज, भुगतान रजिस्टर और विकास योजनाओं की फाइलें व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं। विभागीय गलियारों में यह चर्चा भी है कि नई कार्यशैली के चलते लापरवाही और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार पंचायत विभाग में लंबे समय से चल रही शिकायतों, अधूरे कार्यों, कथित फर्जी भुगतानों तथा योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर अब गंभीरता दिखाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह चर्चा है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई मामलों में जवाबदेही तय हो सकती है।
कई पंचायत सचिवों और कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर बेचैनी बताई जा रही है कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और सरकारी रिकॉर्ड के बीच अंतर सामने आने पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी विशेष कर्मचारी या सचिव के खिलाफ कोई पुष्टि नहीं की गई है।
जनता का कहना है कि यदि पंचायत विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है तो गांवों के विकास कार्यों में सुधार संभव है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
“अब पंचायत विभाग में सिर्फ कागजी विकास नहीं, जमीनी हकीकत की भी जांच जरूरी है।”




