मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ।
रिपोर्ट ऋषि त्यागी

कोतवाली देहात। नगीना विधानसभा के महेश्वरी मंडल के ग्राम बाघाला में मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। चौपाल कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री राजा चौहान रहे। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि जी रहे साथ में मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला प्रतिनिधि चौधरी भूरे सिंह,मंडल महामंत्री मेघराज सिंह , महामंत्री डॉक्टर टीकम सिंह, मंडल मंत्री शिव प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष रोबिन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, पूर्व मंडल महामंत्री हरीराज सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश भगत जी, मंडल उपाध्यक्ष नरपाल सिंह सैनी, पूर्व मंडल मंत्री विपिन चौधरी, संचालक मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने किया। क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं पर पदाधिकारी को बधाई दी उन्होंने कहा 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की तरक्की में चार चांद लगा दिए हैं। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा सरकार गरीब व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड,
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कई अन्य योजना का लाभ सीधे दे रही है। क्षेत्र मंत्री अनूप बाल्मीकि ने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करके फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को लाना है। मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।