आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दूसरे दिन विकासखंड कोतवाली में आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित त्रि-दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ
रिपोर्ट हाजी मौ कासिम बिजनौर

कोतवाली देहात। कोतवाली देहात ब्लाक के डबाकरा हाल में उत्तर प्रदेश सरकार सेवा सुशासन और सुरक्षा को समर्पित 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दूसरे दिन विकासखंड कोतवाली में आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित त्रि-दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान व मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने फिता काट कर शुभारंभ किया
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नगीना, वीडियो कोतवाली देहात, जिला महामंत्री धर्मवीर कश्यप, जिला प्रतिनिधि चौधरी भूरे सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, महामंत्री सुरेश भगत,जिला सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ रवि प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र, भाजपा कार्यकर्ता विनीत चौधरी, हिंदू राष्ट्र सेना के प्रदेश मंत्री ऋषि त्यागी, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, एडीओ कृषि, एडीओ समाज कल्याण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कोतवाली,आदि ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉक्टर यशवंत ने प्रेस वार्ता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।