महेश्वरी मंडल में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, मातृशक्ति के भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

बिजनौर/कोतवाली देहात। महेश्वरी मंडल क्षेत्र में आयोजित भव्य कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जनता जनार्दन की मौजूदगी रही। मातृशक्ति ने गीत, कीर्तन एवं भजनों की प्रस्तुतियों से पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा का मसूरी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में गुरुजी राजेंद्र सिंह, रह्मापुर में राम प्रसाद, मूसेपुर में घनश्याम सिंह, जगन्नाथपुर में जोगेंद्र चौधरी एवं डॉ. मनोज, हसन अलीपुर बोगन में चंद्रपाल सिंह एवं तेजपाल सिंह तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी आश्रम में गुरुजी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनूप बाल्मीकि, पूर्व विधायक सतीश गौतम एवं केंद्रीय पार्षद रोहित रवि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश्वरी मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, दिनेश त्यागी, पंचायत प्रकोष्ठ सह-संयोजक भूरे सिंह, दिव्यांग प्रकोष्ठ सह-संयोजक रवि प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष रोबिन चौधरी, सोहन सैनी, गौरव पाल, विजय आचार्य, सुधीर चौधरी सहित समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक फूल सिंह चौधरी तथा सह-संयोजक नीरज बिश्रोई रहे। आयोजकों ने कलश यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और मेहनत से यात्रा ऐतिहासिक एवं भव्य रूप ले सकी।




