महेश्वरी मंडल की सक्रियता से सफल हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

महेश्वरी मंडल की सक्रियता से सफल हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
“मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता” : हरेन्द्र जाटव
कोतवाली देहात। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा नगीना द्वारा नगर के धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरेन्द्र जाटव (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र, सदस्य एससी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता” भाजपा की चुनावी सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में महेश्वरी मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की संगठनात्मक भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में महेश्वरी मंडल के सभी पदाधिकारी, मंडल मंत्री डॉ. नेहा त्यागी, शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक सम्मेलन में पहुंचे। महेश्वरी मंडल की सक्रिय भागीदारी और अनुशासित उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण पूरे सम्मेलन के दौरान देखने को मिला।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रजनी कालरा ने किया।
सम्मेलन में अनूप वाल्मीकि (क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम क्षेत्र एवं सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष अभियान), पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम, नीरज विश्नोई, डॉ. फूल सिंह चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, भाजपा युवा नेता रोहित रवि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह (संजय सिंह), जिला मंत्री विनोद राठी, भाजपा युवा नेता पंकज कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, भाजपा युवा नेता लवी मित्तल, मंडल अध्यक्ष अंजलि शौरभ मित्तल, राजकुमार सेठी, गौरव पाराशर, जितेंद्र मालिक, जिला सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ रवि प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप त्यागी, जिला सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ चौधरी भूरे सिंह, सुभाष शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, सोहन सैनी, डॉ. भूपेश चौहान, जितेंद्र राठी, अरुण शर्मा, हरमीत मल्होत्रा, मंडल महामंत्री डॉ. टीकम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनीत चौधरी, मंडल मंत्री शिव प्रजापति, गौतम प्रजापति, मंडल मंत्री चंद्रपाल सिंह सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर संयोजक, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन के अंत में हरेन्द्र जाटव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। सभी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता ही आगामी चुनावों में पार्टी की विजय का आधार बनेगी। सम्मेलन के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया।




