विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना की टीम ने किया सिक्कावाला गौशाला का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली बेहतर, प्रशासनिक प्रयासों की सराहना
रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना की टीम ने किया सिक्कावाला गौशाला का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली बेहतर, प्रशासनिक प्रयासों की सराहना
बिजनौर। जनपद बिजनौर के विकास खंड कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिक्कावाला स्थित गौशाला का आज विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं संगठन महामंत्री रॉबिन चौधरी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने गौशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसे, स्वच्छ पेयजल, शेड व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं संतोषजनक पाई गईं।
टीम ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर गौशाला के संचालन, पशुओं की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीकाकरण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। कर्मचारियों ने बताया कि शासन और प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप गौशाला में पशुओं की देखभाल की जा रही है और समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है।

विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना के पदाधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से पशुओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई दे रहा है, जो सराहनीय है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला में पशुओं के संरक्षण और देखभाल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर टीम के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर, सिक्कावाला गौशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त एवं प्रभावी पाई गईं, जो प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनहित के कार्यों को दर्शाती हैं।




