महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका यादव ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय को लेकर संबोधन किया।
रिपोर्ट बृजपाल प्रजापति बिजनौर

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका यादव ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय को लेकर संबोधन किया।
महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जानकारी दी।
कोतवाली देहात। नगीना विधानसभा क्षेत्र के, विकास खण्ड कोतवाली के डबाकरा हाल में आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी त्रिशताब्दी जन्म जयंती ” महिला सम्मेलन समारोह” कार्यक्रम को संबोधित कर रानी अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा महिला उत्थान एवं राष्ट्र और समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें कोटिशः नमन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश गौतम ,मुख्यवक्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका यादव , कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की व संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता नेत्र चिकित्सक डाक्टर नेहा त्यागी , महिला सशक्तिकरण ब्लॉक संयोजक व ग्राम प्रधान एकता त्यागी ने महिला उत्थान के लिए अपना संबोधन दिया । महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना त्यागी ,आंगनबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष वेद लता शर्मा सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही ।