सरकारी तालाब और बंजर भूमि पर तहसील प्रशासन नगीना की बड़ी कार्यवाही
रिपोर्ट हाजी मो कासिम बिजनौर

बिजनौर/कोतवाली देहात।
ग्राम समाज के सरकारी तालाब व बंजर भूमि पर लोगों द्वारा निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक एनजीओ ने शिकायत की।
एकता सेवा सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा गया है कि तहसील नगीना के ग्राम पंचायत कोतवाली में गाटा संख्या 115 तालाब की भूमि है व गाटा संख्या 116 बंजर भूमि के नाम दर्ज है। तहसीलदार नगीना की जांच आख्या के अनुसार उल्लेखित किया गया कि ग्राम कोतवाली परगना व तहसील नगीना की खतौनी सन 1426,1431 फसली खाता संख्या 163 के गाटा संख्या 115 रगवा 0.038 हेक्टर, भूमि श्रेणी 6- 1/ अकृषिक भूमि- जल मगन तालाब में खाता संख्या 162 गाटा संख्या 116 रगवा 0.025 हेक्टेयर श्रेणी 5 – 3 ड /अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि दर्ज है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमिका सीमांकन किया गया।सीमांगन करने के उपरांत राजस्व अभिलेख में दर्ज तालाब गाटा संख्या 115 रगवा 0.038 हेक्टेयर भूमि पर 15 दुकान व बंजर भूमि खसरा नंबर 116 रगवा 0.025 हेक्टेयर भूमि पर 11 दुकानों के स्वरूप अवैध कब्जा पाया गया।जिसमें कब्जा धारी अनवर, हसनैन मेहंदी,अनवर, अरूज हैदर, सोहेल, मोहम्मद हैदर, रईस, खुर्शीद, मेहंदी,हैदर मेहंदी, महमूद अरशद, सोहेल, सभी कब्जा धरोको के विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत तहसील प्रशासन नगीना द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही।

तहसीलदार नगीना ने धारा 67 की कार्रवाई की पुष्टि की है।




