उत्तर प्रदेश

डॉक्टर नेहा त्यागी बनी भाजपा मंडल मंत्री

रिपोर्ट बृजपाल प्रजापति कोतवाली

बिजनौर/ कोतवाली देहात। महिलाओं में मजबूत पकड़ रखने वाली गरीबों की समय-समय पर मदद करने वाली डॉक्टर नेहा त्यागी (नेत्र चिकित्सक) को भाजपा पार्टी की ओर से मंडल महेश्वरी विधानसभा नगीना में मंडल मंत्री बनाया गया। आपको बता दें कि मंडल मंत्री के पति ऋषि त्यागी हिंदू सुरक्षा सेवा संघ अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के प्रदेश मंत्री हैं और महंत राजू दास जी के बहुत करीबी हैं राजू दास जी अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के पीठाधीश्वर है व राजू दास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत ही करीबी संतों में से एक हैं । महंत राजू दास बागेश्वर धाम सरकार गढ़ा गांव जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बहुत करीबी संतों में से एक है।

डॉक्टर नेहा त्यागी पेशे से नेत्र चिकित्सक है और भाजपा पार्टी की विचारधारा से जुड़ी हुई है भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय होने के कारण पार्टी ने महेश्वरी मंडल में मंत्री पद का दायित्व दिया। जिसमें मंडल मंत्री के रूप में डॉक्टर त्यागी ने बताया कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार पार्टी के लिए दिन-रात कार्य करेंगी और पार्टी की विचारधाराओं पर भाजपा पार्टी का आगे ले जाएंगी। डॉ नेहा त्यागी ने कहा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, व मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुझे जो यह मंडल मंत्री का दायित्व दिया गया है, मै उसको ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगी।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!