उत्तर प्रदेश

प्रधानाचार्य के शैक्षिक अभिलेखों की जांच की उठी मांग, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी शिकायत

रिपोर्ट हाजी मो कासिम बिजनौर

प्रधानाचार्य के शैक्षिक अभिलेखों की जांच की उठी मांग, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी शिकायत

 

बिजनौर। डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, बिजनौर के प्रधानाचार्य के शैक्षिक अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एकता सेवा सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ने सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज को शिकायत भेजी है। शिकायत में प्रधानाचार्य का नाम सार्वजनिक किए बिना उनके नियुक्ति संबंधी अभिलेखों एवं शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की सत्यता की जांच कराने की मांग की गई है।

 

शिकायत में कहा गया है कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी के शैक्षिक अभिलेखों को लेकर यदि किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न होता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कराना जनहित एवं शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए आवश्यक है। संस्था ने मांग की है कि नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अन्य शैक्षिक प्रमाण-पत्रों का संबंधित बोर्ड एवं विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं अर्हताओं के अनुरूप हुई थी या नहीं।

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता, तथ्य छिपाने या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट संबंधित संस्थाओं एवं शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाए।

 

एकता सेवा सोसाइटी का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखना है। संस्था ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से इस मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!