उत्तर प्रदेश

ईदगाह पर हो रहे नए नवनिर्माण का विरोध

रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

कोतवाली देहात। नहटौर मार्ग पर स्थित ग्राम करौंदा पचदू के निकट एक ईदगाह पर चल रहे नवनिर्माण कार्य को पुलिस और राजस्व विभाग टीम में रुकवा दिया था इसके संबंध में पूर्व में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के ब्लॉक कोतवाली के पदाधिकारी ने एक ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया था।

पुरानी ईदगाह फोटो

 

नवनिर्माण हो रही ईदगाह की जानकारी क्षेत्र में फैली तो भाजपा महेश्वरी मंडल के कार्यकर्ता प्रभारी निरीक्षक से मिले और उन्होंने नव निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। रविवार को महेश्वरी मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थाने पहुंचकर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी को करौंदा पचदू स्थित ईदगाह के बारे में जानकारी दी मंडल अध्यक्ष ने बताया कि ईदगाह पर नया निर्माण किया गया है जो बिना सरकारी अनुमति के किया गया है। जो पूर्णता गलत है ऐसा करने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए । मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम नगीना से भी मिलेगा।

नव निर्माण ईदगाह फोटो 

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!