निर्वाचक नामावली 2003 में जिन मतदाताओं के माता-पिता या स्वयं उनके नाम हैं, उनसे अनावश्यक रूप से कोई अभिलेख न मांगे जाएं
ब्यूरो रिपोर्ट बिजनौर

*प्रेस विज्ञप्ति*
*एईआरओ निर्वाचक नामावली 2003 में जिन मतदाताओं के माता-पिता या स्वयं उनके नाम हैं, उनसे अनावश्यक रूप से कोई अभिलेख न मांगे जाएं, तथा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी जसजीत कौर ने दिए निर्देश*
बिजनौर 07 फरवरी 2026:- जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज दोपहर 11:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में एसआईआर के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने बताया कि भारत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है, जिसके अंतर्गत अब नए फॉर्म भरने, दावे और आपत्तियों के निस्तारण 06 मार्च 2026 तक, सुनवाई की तिथि 27 मार्च, 2026 तथा स्वास्थ मापदंडों की जांच 3 अप्रैल 2026 तथा 10 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली के अंतर्गत 6 जनवरी,2026 से आगामी 6 मार्च, 2026 तक दावे और आपत्तियों पर सुनवाई का कार्य जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्य को पूर्ण रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्वाध रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित कर उनके लिए स्थान का निर्धारण भी कर दिया गया है, जहां उपस्थित होकर उनके द्वारा दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचक नामावली 2003 में जिन मतदाताओं के माता-पिता अथवा स्वयं उनके नाम हैं, उनस अनावश्यक रूप से कोई भी अभिलेख न मांगे जाएं तथा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अब तक जिला बिजनौर की आठों विधानसभा क्षेत्र में फार्म 6-104035, फॉर्म 7-3111 तथा फार्म 8-36373 की संख्या में भरे जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि दावे और आपत्ति के निस्तारण के कार्य में तेजी लाएं और आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य संपन्न कराएं। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा युवतियों के फॉर्म 6 जरूर भरवाएं और कोई भी पात्र युवा अपना मत पत्र बनवाने से वंचित न रहे साथ ही दावे और आपत्तियों की सुनवाई के कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए अपने-अपने बूथ लेवल अभिकर्ताओं को क्रियाशील करें ताकि एसआईआर के कार्य में तेजी के साथ-साथ पारदर्शिता भी बनी रहे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वानिया सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, भाजपा से धीर सिंह, सपा से अख़लाक़ अहमद उर्फ पप्पू, बसपा से मुहम्मद सिद्दीक तथा कांग्रेस पार्टी से क़ाज़ी आतिफ़ मौजूद थे।




