ब्लॉक कोतवाली: स्कूल चलो अभियान का आगाज ग्राम प्रधान ने क्या शुभारंभ.. बोले हर बच्चा शिक्षा का हकदार…
रिपोर्ट सौरभ त्यागी

कोतवाली देहात। ब्लॉक कोतवाली में आज स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ ग्राम प्रधान अनीस अहमद की अध्यक्षता में ब्लॉक से लेकर पित्तनहेड़ी तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम प्रधान मो. अनीश व सीएम फैलो मोनिका शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर “स्कूल चलो अभियान” रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत, प्रधानाध्यापक रजिया परवीन और प्रधानाध्यापक चौधरी अनीता रानी, सहायक अध्यापक लुबना फसी, रिंकू चौधरी, प्रयाग कुमार,बीआरसी रईस अहमद, शमशाद अंसारी, रियासत मंसूरी इकबाल जैदी , लाला जसवंत सिंह विश्नोई ,हाजी रजी हसन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील अहमद समेत अधिकारी व ग्रामवासी ने उपस्थित रहे।

हर बच्चे का नामांकन हो अनिवार्य- ग्राम प्रधान
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो.अनीस अहमद ने ब्लॉक कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयो में तैनात सभी शिक्षकों से कहा कि गांव के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने यह भी कहा की गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे उन्होंने छेत्र की जनता से अपील की कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान- एबीएसए
खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने भी बताया कि जो शिक्षक छात्रों के प्रति लगन से कार्य करते हैं और उनको अच्छी शिक्षा देते हैं उनका समय-समय पर सरकार और विभाग की ओर से सम्मान दिया जाता है।
शिक्षा की नई रोशनी, हर बच्चा स्कूल पहुंचे
विकासखंड कोतवाली में प्रशासन की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है, इस अभियान के तहत हर बच्चे को स्कूल पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है ताकि वह अपने उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सके।




