
कोतवाली देहात। सरकारी कार्यों में रुचि न लेने के चलते ग्राम पंचायत अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि 13 मार्च को द्वारा विकास व्हाट्सएप ऐप ग्रुप के माध्यम से बार-बार निर्देशित किए जाने के उपरांत भी ग्राम पंचायत अधिकारी आबिद “मेरा ग्राम मेरी धरोहर” की फीडिंग फरवरी 2026 तक कार्यालय में जमा करने के आदेश दिए गए थे।किंतु आबिद के द्वारा वांछित पत्रावलिया कार्यालय में जमाने करने व इसकी अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड व फार्मर रजिस्ट्री के महत्वपूर्ण कार्य में भी कोई रुचि नही ली। दिनांक 13 मार्च 26 को विकासखंड कोतवाली की ग्राम पंचायत मीठठोपुर में जिला अधिकारी बिजनौर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाना था व विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया जाना था। उक्त ग्राम पंचायत आबिद को आवंटित है जिसकी सूचना आबिद को कार्यक्रम से पूर्ण ही सूचित किया गया था। किंतु आबिद के द्वारा जिला अधिकारी बिजनौर के महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम को भी अनदेखी करते हुए उक्त दिनांक को भी अनुपस्थित रहे। जो की ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही का परिचायक है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकासखंड कोतवाली के द्वारा आबिद ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने की संस्तुति के आधार पर तत्काल प्रभाव से जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया।




