उत्तर प्रदेश

राजा भारतेन्द्र सिंह के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं जमकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

बिजनौर: राजा भारतेन्द्र सिंह के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं जमकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

बिजनौर में विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना और राष्ट्रीय किसान मज़दूर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा नेता व पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह के समर्थन में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।

 

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को राजा भारतेन्द्र सिंह पर कथित माफियाओं द्वारा हमला और अभद्रता की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के नेता लगातार राजा भारतेन्द्र सिंह के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजा भारतेन्द्र सिंह बिजनौर जनपद के एक ईमानदार और अपने विचारों के प्रति समर्पित नेता हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार और मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि आरोपित माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज, प्रदेश प्रभारी ऋषि त्यागी, प्रदेश संगठन महामंत्री रॉबिन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी, जिला संयोजक हंस राम राणा, ब्लॉक मंत्री कोतवाली आशीष कुमार, बंटी सैनी जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Director & chief

उत्तराखंड अभी तक न्यूज़ खबरें छुपता नहीं दिखता है। देशहित सर्वोपरि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!