Blog

भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार का तूफानी दौरा नगीना लोकसभा…..

रिपोर्ट सौरभ त्यागी बिजनौर

कोतवाली देहात। भारतीय जनता पार्टी नगीना लोकसभा प्रत्याशी विधायक ओम कुमार जी का महेश्वरी मंडल के गांव भुरापुर मे जोरदार स्वागत हुआ नगीना लोकसभा प्रत्याशी ओम कुमार जी भाजपा के क्षेत्र मंत्री अनूप बाल्मीकि जी के साथ गांव में पहुंचे ।जहां गांव के प्रधान व बुध

अध्यक्षों ने विधायक ओम कुमार जी का स्वागत किया क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि जी ने जनता को संबोधित किया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है गुंडागर्दी पर रोक लगी है। महिलाएं सुरक्षित हैं। इसलिए इस बार नगीना लोकसभा से भाई ओम कुमार जी को कमल का बटन दबाकर लोकसभा में भेजना है।और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने की। संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित चौधरी ने किया। विधानसभा संयोजक राजनी कालरा ने कहां इस बार 400 पार सीट लानी है। पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सैनी जी ने कहा अपने-अपने बूथों पर पहले से ज्यादा 370+ वोट बढ़ाकर अपना बुथ जितना है। पंचायत प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक चौधरी भूरे सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मवीर कश्यप , जिला मंत्री शिव कुमार कश्यप ने कहा कि विधायक ओम कुमार स्थानीय प्रत्याशी व नगीना लोकसभा परिवार के सदस्य हैं। इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है।

 

ओमकुमार भारी मतों से विजयी बनाना है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बलदेव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रजापति, चौधरी दिग्विजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौधरी, मेघराज , मंडल मीडिया प्रभारी बंटी त्यागी,मंडल कोषाध्यक्ष सतीश त्यागी, आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उधर महेश्वरी जट में विधायक ओम कुमार जी की सभा का आयोजन किया गया सभा के अध्यक्ष महिपाल सिंह प्रधान संघ के अध्यक्ष संचालक मंडल महामंत्री सुरेश भगत जी ने किया कार्यक्रम में अलीपुरमन खेड़ा के प्रधान पति मोहित त्यागी, भूरे प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित।

Rishi Tyagi

हमारा न्यूज़ चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें 9458745571

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!