Warning: include_once(/home/publntvc/uttarakhandabhitaknews.com/wp-content/plugins/wp-hide-security-enhancer-pro/include/wph.class.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/publntvc/uttarakhandabhitaknews.com/wp-config.php on line 11

Warning: include_once(): Failed opening '/home/publntvc/uttarakhandabhitaknews.com/wp-content/plugins/wp-hide-security-enhancer-pro/include/wph.class.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/publntvc/uttarakhandabhitaknews.com/wp-config.php on line 11

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/publntvc/uttarakhandabhitaknews.com/wp-config.php:11) in /home/publntvc/uttarakhandabhitaknews.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-styles.php on line 957
शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी को अध्यक्ष के रूप में सफलतम 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा - उत्तराखंड अभीतक न्यूज़
उत्तराखंडएक्सक्लूजिव खबरेंप्रधान संपादक ऋषि त्यागी

शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी को अध्यक्ष के रूप में सफलतम 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा

रिपोर्ट तरुण सिंह हरिद्वार

हरिद्वार उत्तराखंड 

शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी को अध्यक्ष के रूप में सफलतम 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर नगर पालिका कार्यालय में सभासदों, पार्टी पदाधिकारीयों व क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हमने हमेशा प्रयास किया है क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें तत्काल किया जाए और हमने यह कार्य किए भी हैं उन्होंने बताया कि चार वर्षों में दो वर्ष कोरोना काल में रहे उसके बावजूद भी हमने सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र में समानता से सड़कों, नालियों व पुलिया निर्माण के अनेकों कार्य किए बहुत सारे निर्माण कार्य गतिमान है और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। हमने क्षेत्र में अनेक तिराहों- चौराहों के निर्माण, पार्कों के सौन्दर्यकरण के साथ ही क्षेत्र में स्टील वाली डस्टबिन, बैंचें लगाने के अनेक कार्य किए हैं उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र में 100 से अधिक हाई मास्क लाईट लगाई जाएंगी जिससे 26 हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है शेष भी जल्द लगवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई कार्य, समय समय पर किटनाशक छिड़काव व पूरे क्षेत्र को प्रकाश से आच्छादित करने के लिए स्ट्रीट लाईट लगाने के कार्य भी निरंतर चल रहें हैं हमारे लिए गर्व का विषय है कि इन चार सालों में नगर पालिका को राष्ट्रपति अवार्ड, पर्यटन विभाग के द्वारा किए गए सर्वे में पुरे उत्तराखंड में द्वितीय पुरस्कार और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इसके लिए आप सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री धामी जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश उन्नति कर रहा है और इन दोनों के मार्गदर्शन में ही हम सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र में समान रूप से अनेक विकास के कार्य कर रहें। उन्होंने कहा कि आप सभी का सहयोग और स्नेह हमेशा मिलता रहा हैं और भविष्य में भी आपका सहयोग और स्नेह ऐसे ही मिलता रहेगा।इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, राधेश्याम कुशवाह, अंकुर यादव व हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष लज्जाराम शर्मा, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, अवधेश राय, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, वेदान्त चौहान, अर्जुन चौहान, आशीष रस्तोगी, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, संचित डागर , विशाल सिंह, राजेंद्र नेगी व अनेक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close