उत्तराखंड

सुभाष नगर गली नंबर- A 1 में सड़क निर्माण कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया।

रिपोर्ट तरुण सिंह हरिद्वार

शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष

 

 राजीव शर्मा जी ने विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए सुभाष नगर गली नंबर- A 1 में सड़क निर्माण कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया। कार्य प्रारंभ होने पर राधेश्याम कुशवाह सभासद वार्ड नंबर 10 के स्थानीय निवासियों कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुभाष नगर के अंतर्गत अभी कुछ दिन पूर्व ही अनेक सड़कों के कार्य पूरा होने पर उनका लोकार्पण किया गया और जो शेष सड़कें रह गयी हैं उनका कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा हैं राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है नगर पालिका का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और इसी इच्छाशक्ति से हम पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ- सफाई, स्ट्रीट लाईट कार्य, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव आदि कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।इस अवसर पर , अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close