उत्तराखंडदेवभूमि स्पेशलप्रधान संपादक ऋषि त्यागी

अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2022 संपन्न, हरिद्वार के खिलाड़ियों का रहा जलवा

ब्यूरो रिपोर्ट

अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2022 संपन्न, हरिद्वार के खिलाड़ियों का रहा जलवा

 

विजेता खिलाड़ियों से भेंट के दौरान DIG/SSP महोदय ने की हौसलाअफजाई 

 

पुलिस लाइन उधम सिंह नगर में आयोजित 21वी0 प्रादेशिक अंतर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर (कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग, आर्म कुश्ती व पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता 2022 में जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 3 रजत व दो कांस्य पदक जीते प्रतियोगिता के दौरान महिला कुश्ती व बॉडी बिल्डिंग में जनपद हरिद्वार पुलिस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

विजेता खिलाड़ियों द्वारा DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत से पुलिस कार्यालय में भेंट की गई। करोना काल में भी निरंतर तैयारी कर मैडल जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए महोदय ने उन्हे भविष्य में ऑल इंडिया लेवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी। 

 

जीते गए पदकों का विवरण-

1- कांस्टेबल जितेन्द्र – बॉडी बिल्डिंग- 🥇

2- कांस्टेबल रजनी – कुश्ती – 🥇

3- कांस्टेबल नन्दनी – कुश्ती – 🥇

4- कांस्टेबल नन्दनी – बॉक्सिंग- 🥇

5- कांस्टेबल कविता – कुश्ती – 🥇

6- कांस्टेबल रचना – कुश्ती – 🥇

7- कांस्टेबल प्रभा – कुश्ती – 🥇

8- कांस्टेबल कविता – बॉक्सिंग- 🥈

09- कांस्टेबल रचना – बॉक्सिंग- 🥈

10- कांस्टेबल प्रभा – बॉक्सिंग- 🥈

11- कांस्टेबल नन्दनी – वेटलिफ्टिंग-🥉

12- कबड्डी टीम – 🥉

 

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close