उत्तरप्रदेश
के.एस. चिल्ड्रंस अकैडमी में विश्व धरोहर दिवस व हिंदी व अंग्रेजी कैलीग्राफी का आयोजन किया।
रिपोर्ट ऋषि त्यागी

के.एस. चिल्ड्रंस अकैडमी में विश्व धरोहर दिवस व हिंदी व अंग्रेजी कैलीग्राफी का आयोजन किया।
के0 एस0 चिल्ड्रन एकेडमी में विश्व विरासत दिवस व हिंदी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने अपनी संस्कृति, शैली व ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प करा के कराया, और विश्व दिवस से जुड़ी जानकारी दी। विद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम कालांश में कराने के लिए प्रतियोगिता दो चरण में कराई गयी। प्रधानाचार्य ने बताया कि देखने में सुंदर शब्दों व लिखने की कला को कैलीग्राफी कहते हैं। कैलीग्राफी को हिंदी में अक्षराकन कहते हैं। कैलीग्राफी एक विजुअल आर्ट है विद्यालय में समय-समय पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन करते रहना चाहिए। जिसमें विद्यार्थी अपनी लेखन शैली में सुधार ला सके और सुंदर लेखन कला के माध्यम से अपना करियर भी बना सके बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी इन विरासत के स्वर्णिम इतिहास और उनके निर्माण को बचाए रखने के लिए सजग रहेंगे विश्व धरोहर दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता के आयोजन पर छात्रों ने प्रफुल्लित होकर प्रधानाचार्य को धन्यवाद दिया। प्रार्थना सभा में नृत्य प्रशिक्षक विशाल त्यागी ने बच्चों की एरविक्स कराई। विरासत दिवस पर कक्षा 8 तक के छात्रों ने देश के वीरों के परिधान धारण करें उनका परिचय दिया। यूकेजी से अर्णव तात्या टोपे बने व कक्षा 4 की अलवीरा ने तात्या टोपे का परिचय दिया। यूकेजी से एकरा सरोजिनी नायडू बनी व कक्षा 7 की पर्णिका ने नायडू का परिचय दिया। यूकेजी से मोहम्मद सानीव चंद्रशेखर आजाद बने और कक्षा 5 की चित्राली ने परिचय दिया। यूकेजी से प्रिया शर्मा इंदिरा गांधी बनी और कक्षा 6 की वंशिका ने इंदिरा गांधी के कार्यो से अवगत कराते हुए परिचय दिया। शिवन्या रानी लक्ष्मीबाई बनी और कक्षा 5 की जानवी ने परिचय दिया। अयांश लाला लाजपत राय बने जसप्रीत ने भगत सिंह बन कर प्रार्थना सभा में भगत सिंह के कार्यों को याद कराकर सभी की आंखें नम करा दी, और अंत में अपनी इमारतों और स्मारकों की खूबसूरती को बरकरार रखने का प्रण लिया। उसके बाद प्रथम कालांश में प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें हिंदी सुलेख में कक्षा एक से इनाया और अर्हम मलिक प्रथम समरा फातिमा, अब्दुल आहद द्वितीय हुमेरा वंश तृतीय कक्षा 2 से शौर्य यश प्रथम और अर्णव तन्मय द्वितीय गर्व तृतीय। कक्षा 3 से सागर जानवी प्रथम कार्तिक व वेदानश वर्मा द्वितीय इशिका रुषदा तृतीय कक्षा 4 से तानिया शाजेब प्रथम शगुन फेज़ द्वितीय चित्रांश इशरत तृतीय कक्षा 5 से उवेश 1 प्रथम पूर्वी द्वितीय व रिम्शा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही अंग्रेजी सुलेख में कक्षा एक से रिया व इनाया प्रथम सामरा फातिमा व उर्वशी दितीय हुमेरा लक्षित तृतीय कक्षा 2 से धीरज यश प्रथम काव्या तन्मय द्वितीय अवनि गर्व तृतीय कक्षा 3 से सागर जानवी प्रथम कार्तिक गौरांशी दितीय इशिका यशवी तृतीय कक्षा 4 से अभिषेक व शाजेव प्रथम तानिया प्रियांशी द्वितीय सुहाना शशांक तृतीय कक्षा 5 में इकरा प्रथम अलीशा द्वितीय उवेश 1 तृतीय स्थान पर रहे। कैलीग्राफी का निर्णय गतिविधि प्रभारी अध्यापिका मानसी अग्रवाल व हिंदी मुख्य अध्यापिका मीनाक्षी दीक्षित व अंग्रेजी मुख्य अध्यापिका कविता चौहान व अन्य कक्षा अद्यापिका द्वारा निर्णीत हुआ।